राजगढ़, 14 जुलाई।
जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलबे आश्रम में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान प्रेमसिंह के रूप में हुई है। सोमवार की रात वह शराब के नशे में घर पहुँचा, जहाँ उसका अपनी विकलांग पत्नी और 18 वर्षीय बेटे के साथ विवाद हो गया।
गुस्से में आकर उसने पत्नी और बेटे को घर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद जब परिजन वापस लौटे, तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला।
दरवाजा तोड़ने पर प्रेमसिंह का शव पंखे के लिए लगे सरिया से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।















