Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
14 Jul, 2026

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि अवैध धन का उपयोग कंपनियों में निवेश और हिस्सेदारी खरीदने में किया गया।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने उन्हें उनके आवास से हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद रायपुर ले जाया जा रहा है। उन्हें बुधवार को रायपुर की पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा।

ईडी के अनुसार हाल ही में विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से जुड़ी 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की गई थीं। जांच एजेंसी का आरोप है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से प्राप्त कथित अवैध धन को विकास गर्ग के नियंत्रण वाली कंपनियों में पहुंचाया गया और बाद में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से उसका निवेश शेयरों, प्रतिभूतियों तथा अन्य परिसंपत्तियों की खरीद में किया गया।

जांच एजेंसी का कहना है कि विकास गर्ग तीन सूचीबद्ध कंपनियों विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रवर्तक हैं। ईडी का आरोप है कि एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के जरिए ईबिक्सकैश में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की गई, जिसके लिए कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी से प्राप्त धन का इस्तेमाल किया गया।

ईडी ने कहा कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े धन के प्रवाह, निवेश और परिसंपत्तियों के अधिग्रहण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़