Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
14 Jul, 2026

योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब 50 मिनट चली बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की जानकारी है।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ देर शाम भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है और भाजपा संगठन में संभावित बदलावों को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। हाल के दिनों में विपक्ष ने राममंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को चुनावी मुद्दा बनाना शुरू किया है, जिसे लेकर भी पार्टी ने अपनी रणनीति पर विचार किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान का जवाब देने के लिए नए चेहरों को सामने लाने की तैयारी पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि अयोध्या सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं को तय समय से पहले पूरा करने और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और प्रभावी बनाने पर भी बैठक में मंथन किया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़