Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
21 Jul, 2026

ग्वालियर में 4500 घनमीटर अवैध रेत जब्त

ग्वालियर में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 4500 घनमीटर अवैध रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे एक डंपर को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

ग्वालियर, 21 जुलाई।

ग्वालियर जिले में अवैध रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने डबरा तहसील के रायपुर गांव में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 4500 घनमीटर रेत जब्त की।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी परिस्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित रूप से संयुक्त कार्रवाई जारी रखने और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी खनिज अधिकारी घनश्याम यादव ने बताया कि डबरा तहसील के ग्राम रायपुर में संयुक्त दल ने विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 4500 घनमीटर रेत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के दौरान बीती रात बिजौली थाना क्षेत्र से अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहे एक डंपर को भी जब्त किया गया। दोनों मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़