Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
21 Jul, 2026

हुमेरा नूर के इलाज के लिए वक्फ बोर्ड ने दिए साढ़े चार लाख रुपये

दसवीं बोर्ड में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली बुरहानपुर की छात्रा हुमेरा नूर अंसारी के इलाज के लिए मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने 4.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

बुरहानपुर, 21 जुलाई।

सुनने की समस्या से जूझते हुए दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बुरहानपुर की छात्रा हुमेरा नूर अंसारी के उपचार के लिए मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने 4.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस सहयोग से छात्रा के इलाज में मदद मिलेगी और उसके उपचार का मार्ग आसान होगा।

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल के निर्देश पर यह सहायता राशि स्वीकृत की गई। बोर्ड का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रा को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उसके उज्ज्वल भविष्य को समर्थन देना है।

हुमेरा ने शारीरिक चुनौती के बावजूद दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था। उसकी इस उपलब्धि की प्रदेशभर में सराहना हुई थी। अब आर्थिक सहायता मिलने के बाद उसके समुचित इलाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

स्थानीय लोगों ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड और चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिला सहयोग किसी भी जरूरतमंद के लिए नई उम्मीद लेकर आता है। उनका मानना है कि इस तरह की पहल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़