Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
21 Jul, 2026

पीएम केयर्स योजना की लाभार्थी बालिका के घर पहुंचे अधिकारी

अनूपपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से लाभान्वित बालिका के घर पहुंचकर उसके स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की जानकारी ली।

अनूपपुर, 21 जुलाई।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से लाभान्वित जिले की एकमात्र बालिका के घर पहुंचकर गृहभेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने बालिका के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और समग्र विकास की जानकारी लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस गृहभेंट के दौरान अधिकारियों ने बालिका एवं उसके परिजनों से संवाद किया। साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नियमित शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

गृहभेंट कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीता भगत, सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष सुमिता शर्मा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ की पर्यवेक्षक कृष्णलता मरावी मौजूद रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। विभाग की ओर से समय-समय पर लाभार्थी बच्चों की निगरानी और मार्गदर्शन किया जाता है, ताकि उन्हें शासन की सभी आवश्यक सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़