नई दिल्ली, 21 जुलाई।
संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लगातार जारी विरोध और शोर-शराबे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण सामान्य कामकाज नहीं चल सका। लगातार व्यवधान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पाया।
स्थिति सामान्य नहीं होने पर पीठासीन अधिकारियों ने पहले सदन की कार्यवाही चलाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहने के कारण अंततः लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।














